फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Uproar by American female citizen, blocked the path of exiled Tibetan MP

Kangra News: अमेरिकी महिला नागरिक का हंगामा, निर्वासित तिब्बती सांसद का रोका रास्ता

Sat, 21 Sep 2024 05:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar by American female citizen, blocked the path of exiled Tibetan MP
धर्मशाला। मैक्लोडगंज में निर्वासित तिब्बती संसद के सत्र के आखिरी दिन एक अमेरिकी की नागरिकता हासिल कर चुकी तिब्बती मूल की महिला ने खूब हंगामा किया। उसने मैक्लोडगंज में तिब्बती सांसद की गाड़ी को रोकने का प्रयास करते हुए अपना विरोध प्रकट किया, लेकिन मौके पर तैनात निर्वासित तिब्बती प्रशासन और हिमाचल पुलिस के जवानों ने महिला को तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया। यह महिला अमेरिका से यहां टूरिस्ट वीजा पर आई हुई है और कुछ अन्य तिब्बती मूल के लोगों के साथ मिलकर पिछले एक सप्ताह से मैक्लोडगंज में सीटीए के नजदीक विरोध प्रदर्शन कर रही थी। यह प्रदर्शनकारी निर्वासित तिब्बती संसद के सामने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से पारित कुछ कानूनों का विरोध कर रहे थे। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने करीब एक सप्ताह पूर्व ही प्रदर्शनकारियों को बास्केटबाल मैदान आवंटित कर अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन

दलाई लामा को धमकी देने के मामले की हो जांच
धर्मशाला। निर्वासित तिब्बती सरकार ने संसद में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को वीडियो के माध्यम से मिली धमकी के संदर्भ में कड़ा संज्ञान लिया और सुरक्षा एजेंसियों से मामले की जांच की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक धमकी देने वाला व्यक्ति भी तिब्बती मूल का लग रहा है, जिसने वीडियो में कहा कि चीन और धर्मगुरु दलाई लामा की वजह से तिब्बत को आजादी नहीं मिल रही। निर्वासित तिब्बती सांसद मिंग्युर दोरजे, सांसद सेरिंग ल्हामो और निर्वासित तिब्बत सरकार के सुरक्षा विभाग की मंत्री ग्यारी डोलमा ने इस धमकी भरे वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अमेरिका में रहने वाली एक तिब्बती मूल की महिला ने निर्वासित तिब्बत सरकार के एक सांसद को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे ऐसा करने से रोक दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि तिब्बती प्रशासन की ओर से अभी तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके चलते पुलिस ने संबंधित महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed