फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Unique digital number plate will be installed in every house of Jawali Nagar Panchayat

नगर पंचायत जवाली के हर घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान को मिलेगी विशिष्ट पहचान

Thu, 12 May 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Unique digital number plate will be installed in every house of Jawali Nagar Panchayat
जवाली (कांगड़ा)। नगर पंचायत जवाली में अब हर घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान को विशिष्ट डिजिटल नंबर मिलेगा। इसी के आधार पर हर घर और प्रतिष्ठान की पहचान होगी। नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता माणिक चंद बताया कि यूनीक डिजिटल नंबर प्लेट लगवाने की एवज में प्रत्येक घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान से 60 रुपये वसूल किए जाएंगे।
विज्ञापन

यूनीक डिजिटल नंबर की मदद से घर के मालिक के बारे में ऑनलाइन जानकारी हासिल की जा सकेगी। कनिष्ठ अभियंता माणिक चंद ने कहा कि इससे किसी भी किस्म की वेरिफिकेशन के लिए बार-बार उस घर में दस्तक देना अनिवार्य नहीं होगा। सरकार की हर योजना हर घर में पात्र व्यक्ति को मिलेगी। नगर पंचायत में कितने घर, होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं, इसका आंकड़ा भी ऑनलाइन हासिल किया जा सकेगा। कंपनी प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान के आगे यूनीक डिजिटल नंबर प्लेट लगाएगी। यह कार्य डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो जवाली को डिजिटल नगर पंचायत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आने वाले समय में ऑनलाइन और डिजिटल सेवाओं तक स्थानीय लोगों की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में यह कवायद मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed