फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Uncontrolled car hits scooter and bike, two women injured

Kangra News: अनियंत्रित कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाएं चोटिल

Tue, 15 Oct 2024 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Oct 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits scooter and bike, two women injured
भटिलु में एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी वी बाईक को मारी टक्कर। -संवाद
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत भटिलु के पास एक अनियंत्रित कार ने विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गई हैं। वहीं, टक्कर के कारण बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार भटिलु के पास अक्षय कुमार घर से अपनी कार को बाहर सड़क पर निकाल रहा था। इस दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से गुजर रही स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर दो महिलाएं सवार थीं। उसी समय वहां से गुजर रही एक बाइक को भी टक्कर लग गई। टक्कर से स्कूटी सवार पूजा और सुदीक्षा निवासी थुरल को टांग और सिर में चोटें आईं।
विज्ञापन

हालांकि बाइक सवार को कोई चोट नहीं लगी।भवारना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पूजा और सुदीक्षा को पालमपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। तीनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed