फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Orthopedic specialist and physician did not join in Palampur.

Kangra News: पालमपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन चिकित्सक ने नहीं किया ज्वाइन

Tue, 29 Sep 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Orthopedic specialist and physician did not join in Palampur.
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) की सुविधा नहीं मिलने से उपमंडल सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के लिए एक हड्डी रोग विशेषज्ञ और एक मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति के सरकारी आदेश जारी हो चुके हैं। बावजूद इसके दोनों चिकित्सकों ने अभी तक पदभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की गैर-मौजूदगी के चलते गंभीर रूप से घायल मरीजों, फ्रैक्चर और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज या महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण पालमपुर अस्पताल पर पालमपुर, सुलह, जयसिंहपुर और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी आबादी निर्भर करती है। रोजाना सैकड़ों मरीज हड्डियों और जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर पहुंचते हैं लेकिन विशेषज्ञ न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की इसी समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक आशीष बुटेल ने अस्पताल में दोनों डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश करवाए थे मगर उनके जॉइन न करने से व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग उठाई है कि दोनों विशेषज्ञों की अस्पताल में जल्द से जल्द जॉइनिंग सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को घर-द्वार पर समुचित उपचार मिल सके।

----------------
नागरिक अस्पताल पालमपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ का 10 अक्तूबर तक उच्च अध्ययन (हायर स्टडीज) का सत्र चल रहा है। अध्ययन पूरा होते ही वह अस्पताल में कार्यभार संभाल लेंगे। इसके अलावा मेडिसिन चिकित्सक भी जल्द अस्पताल में जॉइन कर सकते हैं। -डॉ. तिलक भागड़ा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed