{"_id":"68069b9e535181b5720378d8","slug":"uncontrolled-car-collided-with-a-shop-in-mataur-three-injured-kangra-news-c-95-1-kng1037-174147-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मटौर में अनियंत्रित कार दुकान से टकराई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मटौर में अनियंत्रित कार दुकान से टकराई, तीन घायल
Tue, 22 Apr 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। मटौर में देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई मामला पुलिस के पास दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन