फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   UCO Bank reports quarterly net profit of Rs 607.44 crore

Kangra News: यूको बैंक को तिमाही में 607.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Tue, 22 Jul 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
UCO Bank reports quarterly net profit of Rs 607.44 crore
धर्मशाला। यूको बैंक के जून 2025 तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा होने पर अंचल कार्यालय धर्मशाला में प्रसन्नता है। यूको बैंक प्रधान कार्यालय कोलकाता की ओर से प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अश्वनी कुमार ने कोलकाता में जून तिमाही के लेखाबन्दी के खाते प्रस्तुत किए। बैंक जून 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान 607.44 करोड़ रुपये का शुभ लाभ अर्जित किया है और विगत वर्ष प्रथम तिमाही की तुलना में लाभ में 10.25 फीसदी की वृद्धि हुई है जो गत वर्ष जून तिमाही में 551 करोड़ रुपये था। जून 2024 को समाप्त तिमाही के 1321 करोड़ की तुलना में बैंक का परिचालन लाभ 18.24 फीसदी की वृद्धि दर के साथ 1562 करोड़ रहा, जो बैंक के संचालन में बेहतरीन सुधार को दर्शाता है। बैंक के बेहतरीन परिणाम पर अंचल प्रमुख यूको बैंक धर्मशाला कमल शर्मा ने खुशी व्यक्त की और सभी बैंक के ग्राहकों का आभार प्रकट किया और कहा कि यूको बेंक सदैव ग्राहकों को सहज, सुविधाजनक और उत्कृष्ट बेंकिंग सेवाओं के लिए हर संभव प्रयास करता आया है और बेहतरीन बेंकिंग सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed