{"_id":"6a9c2cbf0ed2e763e004d2c6","slug":"two-youths-were-seriously-injured-when-they-lost-control-and-fell-during-the-matki-phod-competition-kangra-news-c-95-1-kng1037-254169-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अनियंत्रित होकर गिरे युवक, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अनियंत्रित होकर गिरे युवक, दो गंभीर घायल
Sun, 06 Sep 2026 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 06 Sep 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
धन गांव में हादसा, दोनों को सिर में लगी गंभीर चोट; अस्पताल में उपचार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन (कांगड़ा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में धन गांव में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब मटकी फोड़ने का प्रयास कर रहे युवकों की टोली अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में दो युवक हन्नी कुमार और सक्षम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और हादसे के बाद वे मौके पर ही बेहोश हो गए।
आयोजकों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों युवकों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने दोनों को सीटी स्कैन के लिए रेफर किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आयोजकों की ओर से मटकी काफी ऊंचाई पर लगाई थी।
वहीं, मटकी फोड़ने के दौरान नीचे गिरने वाले युवकों की सुरक्षा के लिए पक्की सड़क पर नाममात्र लकड़ी का बुरादा डाला गया था। इसी वजह से युवकों के अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें लगीं। हादसे के बाद मटकी फोड़ जैसी जोखिमपूर्ण प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यदि प्रतियोगिता के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई होती और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं और मौके पर एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध हो सकती थीं। हादसे के बाद एंबुलेंस की सुविधा नहीं होने के कारण घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाना पड़ा।