फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two youths lost their lives in two accidents

अज्ञात वाहन की टक्कर से गारन के युवक की मौत

Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two youths lost their lives in two accidents
राजा का तालाब के गारन में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत युवक दीपक की फ़ाइल फोटो - फोटो : Kangra
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में बैसाखी पर्व पर दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा पुलिस थाना नूरपुर की चौकी रैहन के अंतर्गत गारन में वीरवार रात और दूसरा हादसा ज्वालामुखी में पेश आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात दीपक प्रकाश अपने रिश्ते में लगते भाइयों विवेक व आकाश के साथ राजा का तालाब से पैदल ही अपने सोहर (गारन) घर जा रहा था। रात को खाना खाने के बाद तीनों टहलने निकले थे। इसी बीच रात लगभग सवा नौ बजे गारन बाजार से थोड़ा पहले अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन को भगा ले गया। हादसे में दीपक प्रकाश (32) पुत्र प्रेम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश को हल्की चोट आईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। वह दीपक प्रकाश और दूसरे घायल आकाश को राजा का तालाब के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश को प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर रैहन पुलिस चौकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दीपक निजी क्षेत्र में नौैकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत वीरवार देर शाम स्कूटी-बाइक टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। स्कूटी चालक सवार पति-पत्नी भी गंभीर रूप से घायल होने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए हैं।
थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि विकास चौधरी (32) पुत्र शेर सिंह निवासी बारी बीती शाम ज्वालामुखी के बलारडू में अपनी बाइक पर जा रहा था कि सामने से आ रही स्कूटी उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस घटना में स्कूटी चालक अमी चंद और उनकी पत्नी नीशु भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है। दोनों की हालत देखते हुए उन्हें इलाज के लिए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि विकास की करीब तीन माह पहले ही शादी हुई थी। वह मुर्गी पालन का व्यवसाय करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed