फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two youths came to sell scooty from Chaitadu in Chura Chadi, one ran away, one was caught by the police

Kangra News: चैतडू से स्कूटी चुरा चड़ी में बेचने पहुंचे दो युवक, एक भागा, एक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Thu, 22 Jun 2023 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two youths came to sell scooty from Chaitadu in Chura Chadi, one ran away, one was caught by the police
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत चैतड़ू गांव से स्कूटी चोरी करने वाले एक आरोपी युवक को कुछ ही घंटों बाद चड़ी इलाके में पकड़ा लिया। आरोपी अपने गांव 45 हजार रुपये की स्कूटी को 3 गुणा कम रेट पर बेच रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान खरीदार को शक हुआ तो एक आरोपी पकड़ा गया तो दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। ग्राम पंचायत कल्याड़ा के पूर्व प्रधान बलबीर चौधरी ने बताया कि गांव थरोट चड़ी के दो युवक स्कूटी चोरी करने के बाद मेरे भतीजे संजीव कुमार को बेच रहे थे। उसी दौरान मेरे भतीजे ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि दो युवक स्कूटी बेच रहे हैं और सस्ती मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो दो युवक स्कूटी के साथ खड़े थे और जब उन्होंने उनका नाम पूछा और स्कूटी के कागजात देखे तो उनको कुछ शक हुआ। उन्होंने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर वे युवक घबराए और एक युवक वहां से भाग गया। पूर्व प्रधान ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना गगल पुलिस थाना में दी। थाना प्रभारी केसर सिंह और जांच अधिकारी एसआई प्यारे लाल ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची और थरोट चड़ी के रहने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर स्कूटी को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इन चोरों ने स्कूटी ग्राम पंचायत के उपप्रधान चैतड़ू की चुराई थी। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत गगल थाना में दी। उधर, जांच अधिकारी ने बताया कि दूसरा चोर भी थरोट चड़ी का ही रहने वाला है। जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed