फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two vehicles involved in illegal smuggling of wood seized

Kangra News: लकड़ी की अवैध तस्करी में संलिप्त दो वाहन जब्त

Mon, 11 Aug 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 Aug 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles involved in illegal smuggling of wood seized
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। वन मंडल देहरा की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी पर नकेल कसते हुए शनिवार रात से रविवार तड़के तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दो वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन

डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा के नेतृत्व में टीम ने देहरा वन मंडल की सीमा को पूरी तरह सील कर चार अलग-अलग मार्गों पर एक साथ नाके लगाए। इसके साथ ही एक मोबाइल गश्ती दस्ता भी सक्रिय रहा, जिसने पूरे क्षेत्र में सघन जांच की। अभियान के तहत रानीताल–देहरा–भरवाईं एनएच, नादौन–रक्कड़–अंब एनएच, ढलियारा–चनौर–डाडासीबा मार्ग और नगरोटा सूरियां–खेरियां–देहरा सड़क पर नाके लगाए गए।
विज्ञापन

आरओ देहरा, आरओ ज्वालामुखी और आरओ डाडासीबा सहित पूरी टीम ने शनिवार रात 8 बजे से सुबह साढ़े 4 बजे तक बड़े वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान दो वाहन अवैध तरीके से लकड़ी ढोते पकड़े गए। जांच में पाया गया कि इन वाहनों के परमिट की अवधि समाप्त हो चुकी थी, बावजूद इसके लकड़ी परिवहन जारी था। दोनों वाहनों को जब्त कर आरओ कार्यालय देहरा में खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ सन्नी वर्मा ने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अवैध तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed