फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two groups clashed in Kotwali Bazaar, one side opened fire.

Kangra News: कोतवाली बाजार में भिड़े दो गुट, एक पक्ष ने चलाई गोली

Sun, 21 Sep 2025 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in Kotwali Bazaar, one side opened fire.
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के कोतवाली बाजार में शुक्रवार को स्थानीय युवकों का पंजाब के युवाओं के साथ हुए विवाद के बाद गोली चली। पंजाब के एक युवक की ओर से चलाई गई गोली एक स्थानीय युवक को छूते हुए निकल गई। इसी दौरान आरोपी ने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली चली नहीं।
विज्ञापन

देर रात हुई वारदात की सूचना पुलिस थाना में सुबह स्थानीय युवाओं ने दी। पुलिस ने घटना स्थल पर एक बाइक और गोली चलाने से संबंधित साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंजाब के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात पंजाब के करीब पांच युवक एक मॉल के पास सड़क पर खड़े थे। इन लोगों की बाइक की चाबी खो गई थी और ये उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक स्थानीय युवक भी मॉल में पहुंचा और पंजाब के युवकों ने उसको चाबी ढूंढने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर युवक ने कहा कि उनकी चाबी खोई है तो वही इसकी तलाश करें। इसी बात को लेकर पंजाबी युवक स्थानीय युवक से बहस करने लगे और उसको थप्पड़ जड़ दिए और स्थानीय युवक ने मारपीट की बात फोन पर अपने कुछ दोस्तों को बताई। इस युवक के दोस्त मौके पर पहुंचे तो पंजाब के युवक कुछ दूर आगे कोतवाली बाजार की ओर निकल चुके थे। इसके बाद तीन युवक अपनी कार में पंजाब के युवकों को देखने के लिए आगे आ गए। ये युवक उस समय होटल धौलाधार के समीप मौजूद मिले और युवक को पीटने का कारण पूछने के चलते वाद-विवाद के साथ बात मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान 5 से 6 स्थानीय युवक इन पंजाबी युवकों से भिड़ गए और पंजाब के एक युवक ने जेब से पिस्टल निकाल कर उसे युवकों की ओर तान कर फायर कर दिया। यह गोली एक युवक को छूते हुए निकल गई और युवक बाल-बाल बच गया। आरोपी युवकों ने फिर से गोली चलाने की कोशिश की लेकिन किसी कारण गोली नहीं चली। पिस्टल देखकर स्थानीय युवक भाग गए और उन्होंने आड़ लेकर पत्थरों आदि से पंजाब के युवकों पर हमला कर दिया। इसके बाद पंजाबी युवक अपनी एक बाइक को वहीं छोड़ कर भाग गए।

मामले की शिकायत शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे स्थानीय युवकों ने पुलिस में की। इसके बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की ओर से चलाई गई गोली का खोल बरामद करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। एएसपी कांगड़ा अदिति सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंजाब नंबर की बाइक सहित क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed