फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two drops of life will be given to the entire district today

Kangra News: जिलेभर में आज पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

Sat, 02 Mar 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Two drops of life will be given to the entire district today
जिलेभर में आज पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

बच्चों को 1070 केंद्रों में पिलाई जाएगी पोलियो दवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के एक लाख आठ हजार 711 बच्चों को रविवार को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे पोलियो की खुराक से वंचित न रहें, इसके लिए स्वास्थ्य, आयुष, महिला बाल विकास और शिक्षा व उद्योग विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। इस बीच बस स्टैंड, झुग्गी-झोपड़ियों और औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिकों के आवासीय बस्तियों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

बच्चों को 1070 केंद्रों में पोलियो की खुराक दवाई पिलाई जाएगी। साथ ही 21 ट्रांजिट बूथ और 173 हाई रिस्क साइट चिह्नित की गई हैं। जिले में पोलियो को लेकर झोपड़ पट्टी और प्रवासियों के आवागमन स्थलों, निर्माण स्थलों जैसे हाई रिस्क एरिया में विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे। पल्स पोलियो अभियान के तहत 2134 दल गठित किए गए हैं। इनमें 213 पर्यवेक्षक और 4268 कर्मचारी सेवाएं देंगे। सीएमओ कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि रविवार को घन पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के एक लाख आठ हजार 711 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed