फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   two died due to corona infection

जिला में दो संक्रमितों की मौत, 338 नए मामले

Sat, 22 Jan 2022 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
two died due to corona infection
धर्मशाला। जिला कागंड़ा में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है। दिन प्रतिदिन जिला कांगड़ा में आठ मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इनमें से अधिकतर लोग कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से भी संक्रमित थे।
विज्ञापन

शनिवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण के कारण दो मरीजों की मौत हो गई है। इसमें शाहपुर के राजोल के केटलु गांव के 61 वर्षीय बुजुर्ग और पालमपुर के ब्रह्मडेहरू गांव के 76 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जिला कांगड़ा में ओल्ड एज होम दाड़ी के 9 बुजुर्गों सहित 338 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 404 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 58112 कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 54,332 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस 2580 हैं और 1195 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को आईआरबीएन सकोह में छह पुलिस जवान, योल के पांच लोग, इच्छी और गलोटी खुंडियां के 4-4 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, सीएचसी कस्बा कोटला में एक, पुलिस थाना धर्मशाला का एक जवान, टांडा अस्पताल के चार स्वास्थ्य कर्मी, केसीसी बैजनाथ के दो कर्मचारी, सीटीसी एसएसबी सपड़ी का एक जवान, सीएसआईआर पालमपुर के दो लोग, सीएचसी बड़ोह का एक कर्मी, पुलिस थाना बैजनाथ के दो जवान, आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के दो लोग, पुलिस थाना रैहन के दो कर्मी और पीएचसी धमेटा का एक मामला सामने आया है। इसके अलावा जिले के अन्य हिस्सों से भी कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने लोगों से कोरोना लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है, ताकि अपने साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed