फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two canters seized with 12 tons of wood, accused absconding

Kangra News: 12 टन लकड़ी के साथ दो कैंटर जब्त, आरोपी फरार

Wed, 29 May 2024 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two canters seized with 12 tons of wood, accused absconding
वीरता में वन विभाग की टीम ने पकड़े दो लकड़ी से भरे कैंटर। संवाद
शाहपुर (कांगड़ा)। जिले में अवैध कटान रोकने के लिए वन विभाग काफी सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार देर रात को वन विभाग के टीम ने करीब 12 टन अवैध लकड़ी (बालण) लेकर जा रहे दो कैंटरों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। हालांकि आरोपी मौके पर भागने में कामयाब रहे। जानकारी के मुताबिक वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दो कैंटर अवैध लकड़ी लेकर गगल से होशियारपुर की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

वन खंड अधिकारी कांगड़ा संदीप गुलेरिया के नेतृत्व में वन रक्षक तनु चौधरी, अभय ठाकुर और वरुण कुमार अपनी टीम के साथ सतर्क हो गए और कस्बा बीरता के निकट वन विभाग की टीम ने दो कैंटरों को आते हुए देखा तो टीम ने दोनों कैंटरों को घेराबंदी करते हुए रोक लिया। जब परमिट के लिए पूछा गया तो चालक परमिट नहीं दिखा पाए। इन दोनों कैंटरों में बिना परमिट अवैध लकड़ी बरामद की गई। वन विभाग के अधिकारियों ने दोनों कैंटरों को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर दो कैंटरों को बिना परमिट अवैध लकड़ी के साथ पकड़ा है। दोनों कैंटरों को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
दिनेश शर्मा, डीएफओ, वन विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed