{"_id":"6af61f29f5f836e7b9018d55","slug":"tribal-pride-day-to-be-celebrated-in-dharamshala-on-15th-kangra-news-c-399-dsl1012-551946-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 15 को धर्मशाला में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 15 को धर्मशाला में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस
विज्ञापन
धर्मशाला। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से 15 नवंबर को धर्मशाला में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसे सेवा सप्ताह के रूप में आयोजित करते हुए स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप जैसी सामाजिक गतिविधियां होंगी।
धर्मशाला के मुख्य कार्यक्रम में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शामिल होंगे। इस दौरान समाज की विभूतियों, सैनिकों और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में जनजातीय समुदाय की अच्छी संख्या को देखते हुए यहां एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। देशभर में 728 एकलव्य विद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य है। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, खेलकूद और कौशल विकास की सुविधाएं मिल रही हैं। इसके अलावा प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। पत्रकार वार्ता में नरेंद्र पठानिया, सर्वचंद गलोटिया, पवन और प्रमोद मौजूद रहे।