फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tree falls on power lines at Mainjha Chowk, Panchrukhi supply disrupted.

Kangra News: मैंझा चौक, पंचरुखी में बिजली के तारों पर गिरे पेड़, आपूर्ति ठप

Mon, 14 Sep 2026 08:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 14 Sep 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on power lines at Mainjha Chowk, Panchrukhi supply disrupted.
पंचरुखी में बिजली के तारों पर गिरा पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। धर्मशाला में दिनभर की धूप के बाद शाम को झमाझम बारिश से ठंड बढ़ गई। इस दौरान पालमपुर के मैंझा चौक और पंचरुखी क्षेत्र में अंधड़ से पेड़ बिजली के तारों व एचटी लाइनों पर गिर गए। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी धर्मशाला में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह खिली धूप के बाद दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और शाम को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोग ठंड से कांपते नजर आए।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते नालियों का पानी सड़कों पर आ गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके विपरीत मैदानी इलाकों में सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। जिला प्रशासन ने खराब मौसम के मद्देनजर लोगों से एहतियात बरतने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों व खड्डों-नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति की बहाली के प्रयास तेज
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के मैंझा चौक पर रविवार को तेज अंधड़ के कारण एक बड़ा पेड़ बिजली के तारों पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि पेड़ तारों पर ही अटक गया, वरना नीचे स्थित एक निजी होटल और लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली बोर्ड के बिंद्राबन सेक्शन के तहत बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद केवल एक ही लाइनमैन तैनात है। इससे काम में देरी हो रही है। उधर, बिजली बोर्ड के जेई अमन सूद ने बताया कि तारों से पेड़ हटाने और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के प्रयास तेजी से जारी हैं।


पंचरुखी में एचटी लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल
पंचरुखी। क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद चले अंधड़ ने बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया। अंधड़ के कारण कई पेड़ बिजली की एचटी लाइनों पर गिर गए। इससे दोपहर करीब तीन बजे से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के एसडीओ प्रीतम चंद ने बताया कि तूफान से एचटी लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद तकनीकी टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और स्थिति सामान्य होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

पंचरुखी में बिजली के तारों पर गिरा पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

पंचरुखी में बिजली के तारों पर गिरा पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed