{"_id":"6556566edb33c5d04806d9e8","slug":"transport-corporation-earned-rs-35-lakh-on-diwali-kangra-news-c-95-1-kng1002-17071-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परिवहन निगम ने दिवाली पर कमाए 35 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परिवहन निगम ने दिवाली पर कमाए 35 लाख
Thu, 16 Nov 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। घाटे में चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम को दिवाली पर लाखों का बोनस मिला है। एचआरटीसी के मंडल धर्मशाला को ही दिवाली पर 35.62 लाख रुपये की कमाई हुई है। 10 और 11 नवंबर को दिल्ली और चंडीगढ़ से मंडल धर्मशाला के सात डिपुओं को चलीं 107 बसों से निगम ने 35 लाख से अधिक पैसे कमाए हैं। वहीं भैयादूज और इसके बाद भी बाहरी राज्यों को भेजे जाने वाली स्पेशल बसों से भी निगम की आय में लाखों की बढ़ोतरी होगी जो निगम के लिए दिवाली और भैयादूज का अच्छा तोहफा है।
मंडल धर्मशाला के तहत 10 और 11 नवंबर को लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की ओर से दिल्ली और चंडीगढ़ से 107 बसें चलाई गई थीं। इन 107 बसों ने दो दिनों में 71,834 किलोमीटर सफर तय किया और 35,62,181 रुपये की कमाई की। सबसे अधिक बसें दिल्ली और चंडीगढ़ से पालमपुर और नगरोटा बगवां के लिए चलाई गई थीं। इन बसों से हिमाचल पथ परिवहन निगम को प्रति किलोमीटर 49.59 रुपये की कमाई हुई है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली पर दिल्ली और चंडीगढ़ से जिला कांगड़ा और चंबा के लिए यात्रियों की सुविधा के अनुसार 107 स्पेशल बसें चलाई गईं। इनसे निगम को 35 लाख से अधिक की कमाई हुई है। वहीं भैयादूज पर भेजी गई स्पैशल बसों से भी निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
कहां कितनी हुई कमाई
-- -- -- -- -- -- -- --
डिपो बसों की संख्या सफर (किमी में) कमाई प्रति किमी (रुपये में)
जोगिंदरनगर 5 3,652 2,07,430 56.80
बैजनाथ 13 9,217 4,41,469 47.90
पालमपुर 24 17,629 8,37,871 47.53
नगरोटा बगवां 27 15,353 7,65,639 49.87
धर्मशाला 14 9,156 4,41,235 48.19
पठानकोट 13 8,717 4,04,464 46.40
चंबा 11 8,110 4,64,073 57.22
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुल 107 71,834 35,62,181 49.59