फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Training institute is the backbone of cooperative system: Maheshwar

सहकारी व्यवस्था की रीढ़ है प्रशिक्षण संस्थान : माहेश्वर

Wed, 24 Dec 2025 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Training institute is the backbone of cooperative system: Maheshwar
परागपुर (कांगड़ा)। धरोहर गांव गरली में संचालित सहकारी प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान का मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता महासंघ (हिमफैड) के अध्यक्ष माहेश्वर सिंह चौहान ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रही विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का गहन अवलोकन किया और अधिकारियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम, सहभागिता तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। माहेश्वर सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रशिक्षण संस्थान हिमाचल की सहकारी व्यवस्था की रीढ़ है, जहां से प्रशिक्षित कार्मिक निकलकर सहकारी समितियों, विपणन संघों और उपभोक्ता संस्थाओं को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सहकारी प्रबंधन, लेखा-जोखा, पारदर्शिता, डिजिटल लेनदेन तथा किसानों व उपभोक्ताओं के हित संरक्षण जैसे विषयों को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर सुरिंदर मनकोटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed