{"_id":"6a0dca36f4403a063a01d360","slug":"training-given-to-aros-and-presiding-officers-in-nakki-khad-kangra-news-c-95-1-kng1047-235547-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एआरओ और पीठासीन अधिकारियों को नक्की खड्ड में दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एआरओ और पीठासीन अधिकारियों को नक्की खड्ड में दिया प्रशिक्षण
Thu, 21 May 2026 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 21 May 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
परागपुर में चुनाव रिहर्सल के दौरान उपस्थित कर्मी। संवाद
परागपुर (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर की ओर से नक्की खड्ड में पंचायती चुनाव के मद्देनजर बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने की, जबकि बीडीओ परागपुर मीना शर्मा, खंड समाज शिक्षा व योजना अधिकारी राजकुमार, पंचायत निरीक्षक देशराज वालिया और प्रवक्ता जोगिंदर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
शिविर में आगामी पंचायत चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए कुल 63 एआरओ और 111 प्रिसाइडिंग (पीठासीन) अधिकारियों सहित अन्य चुनावी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों को संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया, पोलिंग पार्टियों की मूवमेंट और आदर्श आचार संहिता के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में अधिकारियों को सोशल मीडिया पर कोई भी चुनावी सामग्री या गोपनीय जानकारी वायरल न करने की सख्त हिदायत दी गई।
इसके साथ ही मतदान के दिन किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए कर्मचारियों को मतदान पेटी (बैलट बॉक्स) को सही तरीके से खोलने, सील करने और बंद करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन ने कर्मचारियों की सभी शंकाओं का समाधान करते हुए राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। संवाद