फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traffic remained closed for six hours due to falling of trees on Pathankot-Mandi NH

इच्छी में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से छह घंटे बाधित रहा यातायात

Mon, 11 Jul 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained closed for six hours due to falling of trees on Pathankot-Mandi NH
प्राकृतिक शिव मंदिर त्रिलोकपुर के पास बहने वाली खड्ड में आई भयंकर बाढ़। संवाद - फोटो : Kangra
धर्मशाला/ कोटला/गगल (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर इच्छी में देर रात एक पेड़ गिरने से छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात ढाई बजे एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इस कारण साथ लगते बिजली के तार भी टूट गए। हालांकि रात के समय पेड़ गिरनेेेेेेे से किसी तरह की संपत्ति या जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन देर रात सफर करने वाले वाहनों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि यातायात की स्थित को सुचारू करने के लिए कांगड़ा जाने वाले वाहनों को वाया सहौड़ा सड़क मार्ग से होते हुए कांगड़ा के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर उपयोग किया गया। वहीं कांगड़ा से आ रहे वाहनों को वाया मटौर-चैतडू होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। वहीं रविवार सुबह लोक निर्माण विभाग की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग से पेड़ को हटाकर यातायात को सुचारु कर दिया गया। वहीं, जिले में रविवार को भी बारिश होने से क्षेत्र की खड्डें और नाले उफान पर रहे। वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों को बारिश के रूप में संजीवनी मिल गई है। वहीं जिले में रविवार शाम के समय हुई बारिश से कई जगह लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। वहीं धर्मशाला में इंद्रुनाग रोड पर यातायात बाधित हो गया है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर मंदिर में दर्शन करना हुआ मुश्किल
क्षेत्र में रविवार सुबह से जारी वर्षा के कारण कोटला क्षेत्र में बहने वाली देहरी खड्ड, भेडखड्ड, ब्राहल खड्ड भारी बाढ़ के कारण पूरे उफान पर रही। प्राकृतिक शिव मंदिर त्रिलोकपुर के साथ बहने वाली खड्ड बाढ़ के कारण पूरे उफान पर रही। इस खड्ड में इतना पानी था, कि मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाना ही मुश्किल हो गया। मंदिर का सारा परिसर कीचड़ और मिट्टी से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed