फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traffic plan was not visible, traffic jam occurred in the city during Tiranga Yatra

Kangra News: नजर नहीं आया ट्रैफिक प्लान, तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में लगा जाम

Fri, 16 May 2025 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Traffic plan was not visible, traffic jam occurred in the city during Tiranga Yatra

विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में वीरवार को यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। भाजपा की सिटीजन फोर नेशनल सिक्योरिटी के बैनर तले निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में सुबह 11:25 से दोपहर 12:10 बजे तक करीब आधा घंटा से अधिक देर तक ट्रैफिक जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान कोतवाली बाजार से कचहरी चौक तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। एचआरटीसी और निजी बसों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। यही हाल निजी वाहनों में सवार लोगों का रहा।
विज्ञापन

बसों में सवार यात्रियों को भी भीषण गर्मी के कारण पसीने से तर होना पड़ा और प्रशासन को कोसते नजर आए। स्थानीय लोगों सुरजीत शर्मा, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, सुलोचना देवी, सरोज, सुनीता और प्रोमिला ने कहा कि उन्हें तिरंगा यात्रा से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन को पहले से ही पता था कि वीरवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जानी है, इसलिए उन्हें उचित ट्रैफिक प्लान बनाना चाहिए था। अगर धर्मशाला से गगल, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला आने-जाने वाले वाहनों के लिए चीलगाड़ी सड़क मार्ग से ट्रैफिक बहाल किया होता तो न तो शहर में ट्रैफिक जाम न लगता और न लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता। इंडेन गैस एजेंसी और गुरुद्वारा रोड भी छोटे वाहनों के लिए विकल्प हो सकता था। उधर, इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा वीर बहादुर ने कहा कि इस बारे में एसएचओ सदर और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज से जानकारी लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
धर्मशाला तिरंगा यात्रा के दौरान अलग-अलग चलते नजर आए कार्यकर्ता
तिरंगा यात्रा के दौरान जिले के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग चलते नजर आए। टुकड़ों-टुकड़ों में निकली इस यात्रा ने पार्टी एकजुटता पर कई सवाल खड़े किए।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed