फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traders upset due to traffic jam, said one-way system should be implemented in Kotwali market

Kangra News: जाम से कारोबारी परेशान, बोले-कोतवाली बाजार में लागू हो वन-वे व्यवस्था

Wed, 26 Jun 2024 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Traders upset due to traffic jam, said one-way system should be implemented in Kotwali market
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में अगर जाम की स्थिति से निपटना है तो पुलिस प्रशासन को सही तरीके से ट्रैफिक प्लान बनाना होगा। धर्मशाला बस अड्डा से कालापुल बाईपास करोड़ों रुपये की लागत से बना है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। भारी वाहन और पर्यटकों की गाड़ियां कोतवाली बाजार से होकर जा रही हैं और इससे शहर में जाम क स्थिति पैदा हो रही है। कोतवाली बाजार के कारोबारियों ने पुलिस और प्रशासन से बाजार में वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि वन-वे व्यवस्था के दौरान कोतवाली से मैक्लोडंगज के लिए जाने वाले वाहनों को अनुमति हो। वहीं, मैक्लोडंगज से धर्मशाला आने वाले वाहनों को अन्य मार्गों से भेजा जाए, जिससे की जाम भी न लगे और कारोबार भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन

वहीं, कुछ कारोबारियों का कहना है कि पुलिस सड़क किनारे खड़े वाहनों के समय-समय पर चालान काटे, जिससे की सड़कें संकरी होने से बच सकें। इसके अलावा कोतवाली बाजार में वन-वे व्यवस्था में छोटे इलेक्ट्रिक वाहन लगाए जाएं, जो गांधी वाटिका से मैक्लोडंगज बाईपास रोड तक चलें। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जगह-जगह छोटी-बड़ी पार्किंगों का निर्माण किया जा सके, जहां लोग अपने वाहन खड़े कर खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन


कोतवाली में वन-वे व्यवस्था करे पुलिस : नरेंद्र जम्वाल
कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र tम्वाल ने कहा कि पुलिस को कोतवाली बाजार में वन-वे व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे की कारोबार भी प्रभावित न हो सके। साथ ही सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली बाजार में चले इलेक्ट्रिक वाहन : रविकांत
कोतवाली बाजार के व्यापारी रविकांत शर्मा ने बताया कि बाजार में वन-वे व्यवस्था के साथ वहां इलेक्ट्रिक वाहन चलें, जो लोगों को गांधी वाटिका से मैक्लोडंगज बाईपास तक लेकर आएं और जाएं। वहीं, गांधी वाटिका से कंडी तक इलेक्ट्रिक वाहन की आवाजाही हो, जिससे की लोग आराम से बाजार आ जा सकें।
सड़क पर खड़े करने वाले वाहन चालकों पर हो कार्रवाई : संजीव
कोतवाली बाजार के व्यापारी संजीव ने कहा कि पुलिस जाम से निपटने के लिए सड़क पर खड़े होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि आपातकालीन स्थिति के दौरान यहां किसी प्रकार की समस्या न पैदा हो सके। इसके अलावा शहर में पार्किंगों का निर्माण किया जाए।


वन-वे के साथ जुड़ें सपर्क मार्ग : मनीमहेश
कोतवाली बाजार के व्यापारी मनीमहेश जोड़ा ने कहा कि वन-वे व्यवस्था के साथ संपर्क मार्ग जुड़ें, जिससे कि लोग आराम से आ-जा सकें। सड़क पर ज्यादा पैदल चलना आसान नहीं है इसलिए बाजार में छोटे इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed