फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trader caught with 36 kg silver without excise duty

बिना एक्साइज ड्यूटी के 36 किलो चांदी सहित पकड़ा व्यापारी

Thu, 18 Nov 2021 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Trader caught with 36 kg silver without excise duty
पंजाब के लिए जरूरी
विज्ञापन

बिना एक्साइज ड्यूटी की 36 किलो चांदी के साथ पकड़ा व्यापारी
मटौर के पास विजिलेंस विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान धरा
गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस विभाग कांगड़ा ने की कार्रवाई
पंजाब राज्य के अमृतसर का रहने वाला है आरोपी व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। विजिलेंस विभाग कांगड़ा की टीम ने एक व्यापारी को बिना एक्साइज ड्यूटी की 36 किलो चांदी के साथ पकड़ा है। विजिलेंस विभाग ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है। वहीं व्यापारी पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मटौर के पास विजिलेंस विभाग की टीम ने पंजाब नंबर की एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान विजिलेंस विभाग को वहां पर बिना एक्साइज ड्यूटी के लाई जा रही 36.318 किलोग्राम चांदी बरामद की गई। आरोपी व्यापारी पर आबकारी विभाग ने 1,43,290 रुपये जुर्माना लगाया है। व्यापारी की पहचान राकेश पुरी निवासी विजय नगर अमृतसर बटाला के रूप में हुई है। बिना एक्साइज ड्यूटी के पकड़े गए व्यापारी की सूचना विजिलेंस विभाग ने आबकारी विभाग को दी। इसके बाद विभाग ने आरोपी व्यापारी पर 1,43,290 रुपये का जुर्माना लगाया है। विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। एसपी विजिलेंस नॉर्थ जोन धर्मशाला बलवीर सिंह ने बताया कि विजिलेंस विभाग ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस दौरान विभाग की टीम ने व्यापारी को करीब 36 किलो चांदी के साथ पकड़ा है। मामला आबकारी विभाग का होने के चलते, इसकी सूचना विभाग को दी गई, जिस पर आबकारी विभाग ने 1.43 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed