फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists will be able to visit Pong Lake in motor boat from April, facility will be available on the lines of

धर्मशाला: अप्रैल से मोटर बोट में पौंग झील की सैर कर सकेंगे सैलानी, गोबिंदसागर की तर्ज पर मिलेगी सुविधा

Thu, 20 Feb 2025 01:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Feb 2025 01:01 PM IST
सार

पौंग में बोट चलाने के लिए अब अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही यह भी निर्धारित किया जाएगा कि कंपनी की ओर से झील में हाउस बोट, क्रूज या अन्य कौन सी मोटर बोट को चलाया जाना है।

विज्ञापन
Tourists will be able to visit Pong Lake in motor boat from April, facility will be available on the lines of
मोटर बोट में पौंग झील की सैर कर सकेंगे सैलानी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा जिले के पौंग बांध में पर्यटकों को अप्रैल से मोटर बोट से झील में घूमने की सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने पौंग में मोटर बोट चलाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी को टेंडर अवार्ड कर दिया है। पौंग में बोट चलाने के लिए अब अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही यह भी निर्धारित किया जाएगा कि कंपनी की ओर से झील में हाउस बोट, क्रूज या अन्य कौन सी मोटर बोट को चलाया जाना है। पौंग में गोबिंदसागर झील की तर्ज पर मोटर बोट चलाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए आए आवेदनों में से दिल्ली की कंपनी का चयन हुआ है।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा को मुख्यमंत्री ने पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है और प्रशासन इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है। वहीं, पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। प्रशासन इन संभावनाओं के मद्देनजर इस दिशा में काम कर रहा है। जिला पर्यटन विभाग भी क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। पौंग में मोटर बोट चलाने के लिए दिल्ली की कंपनी को टेंडर अवार्ड हो गया है। अन्य सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अप्रैल में पर्यटकों को रोमांचक जल क्रीड़ा और साहसिक खेलों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। विनय धीमान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed