फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourist city businessmen troubled by power cuts

Kangra News: बिजली कटों से परेशान पर्यटन नगरी के व्यवसायी

Sat, 02 Mar 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Tourist city businessmen troubled by power cuts
दो सप्ताह से चल रही है बिजली की आंख मिचौनी
विज्ञापन

मैक्लोड़गंज। एक तो ऑफसीजन की मार, उपर से बिजली की आंखमिचौनी। पर्यटन नगरी मैक्लोड़गंज के कारोबारियों सहित आम लोगों को रोजाना बिजली कटों से जूझना पड़ रहा है। करीब दो सप्ताह से दिन में कई बार बिजली के आने-जाने से आम लोग परेशान हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। होटल एवं रेस्तरां के संचालक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि सात मार्च को शुरू होने वाले भारत-बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान भी ऐसी समस्या रही तो क्रिकेट प्रेमियों सहित पर्यटकों की आवभगत में समस्या होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष मैक्लोड़गंज नरेंद्र पठानिया ने कहा कि बिजली के कटों की समस्या करीब 15 दिन से जारी है। हालांकि पिछले दो दिन से बिजली कटों में कमी आई है। होटल व्यवसायी आशीष ठाकुर, विनीत कुमार, तेंजिन, शिरिंग, रेस्तरां संचालक मिंटू व किशन ठाकुर सहित विभिन्न कारोबारियों ने बताया कि ऑफसीजन की मार झेल रहे पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को आगामी टेस्ट मैच से उम्मीदें हैं और बिजली बोर्ड बिजली कटों की समस्या को दुरुस्त नहीं करता है तो पर्यटन व्यवसाय को तगड़ा झटका लग सकता है।

-मैक्लोड़गंज में जगह-जगह नई केबल बिछाई जा रही हैं जिसके कारण थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं। बोर्ड लोगों को पेश आ रही समस्या को समझ सकता है लेकिन केबल बिछाने कार्य जल्द समाप्त हो जाएगा। आगामी टेस्ट मैच से पूर्व ही बिजली को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अमित कौशल, जेई, विद्युत विभाग, मैक्लोड़गंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed