{"_id":"65beb50a8f6888f5a90a8131","slug":"took-stock-of-preparations-for-cm-sukhus-visit-to-dehra-kangra-news-c-95-1-ssml1021-124676-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएम सुक्खू के देहरा दौरे की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएम सुक्खू के देहरा दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
Sun, 04 Feb 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष और लोकसभा क्षेत्र शिमला के को-आर्डिनेटर नरदेव कंवर ने बताया कि शीघ्र मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू देहरा का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी समय, जगह और तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन संभवतः इसी माह मुख्यमंत्री देहरावासियों से रूबरू होंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग रेस्टहाउस देहरा में एसडीम देहरा सहित समस्त विभागों के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुुक्खू स्थानीय लोगों से मिलेंगे और प्रदेश सरकार द्वारा एक वर्ष में किए कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी जनता को अवगत कराएंगे। इस दौरान लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लोगों को आपदा से हुए नुकसान और प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र से सहायता नहीं मिलने के बावजूद उठाए गए कदमों से अवगत कराया जाएगा।

जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।- फोटो : जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।
विज्ञापन