फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   To remove the Panchayat Secretary, the princes and vice-presidents gave their resignations, Resignation submitted through class IV employee for not getting the office of the Collector, Slogans were also raised against BJP District President, sought resign

पंचायत सचिव को हटाने के लिए प्रधानों-उपप्रधानों ने दिए इस्तीफे

Mon, 20 Sep 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
To remove the Panchayat Secretary, the princes and vice-presidents gave their resignations, Resignation submitted through class IV employee for not getting the office of the Collector, Slogans were also raised against BJP District President, sought resign
धर्मशाला में उपायुक्त को संयुक्त इस्तीफे सौंपते जाते हुए ब्लाक धर्मशाला के प्रधान और उपप्रधान। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला के लगभग सभी प्रधानों और उपप्रधानों ने पंचायत सचिव को हटाए जाने की मांग को लेकर इस्तीफे दिए। सोमवार को जिलाधीश कांगड़ा व्यस्तताओं के चलते कार्यालय में नहीं मिले तो उन्होंने अपने इस्तीफे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हाथों सौंप दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला ब्लॉक की एक पंचायत में किए जा रहे पंचायत सचिव के तबादले से खफा प्रधानों-उपप्रधानों ने सोमवार को जिलाधीश को इस्तीफे सौंपने का एलान किया था। इसके चलते लगभग सभी प्रधान-उपप्रधान जिलाधीश कार्यालय पहुंचे हुए थे। देर शाम तक उन्हें जिलाधीश कार्यालय में नहीं मिले। इसके चलते उन्होंने अपने इस्तीफे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के माध्यम से जिलाधीश को भेजे। पंचायत प्रधान-उपप्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार पप्पी का कहना है कि प्रदेश सरकार से उन्होंने एक पंचायत सचिव को धर्मशाला से हटाए जाने की मांग उठाई थी और उन्होंने सचिव पर विकास कार्य न करने व अन्य कई आरोप लगाए हैं तो ऐसे में उन्हें हटाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि फिर से धर्मशाला ब्लॉक में ही पंचायत सचिव को नियुक्ति दी गई है। ऐसे में सभी पंचायतों के प्रधानों-उपप्रधानों सहित वार्ड पंच भी सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं इस दौरान पंचायत प्रधान संगठन ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की और उनके इस्तीफा देने की भी मांग उठाई। वहीं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा है कि प्रधानों के इस्तीफे उनके पास पहुंच गए हैं, आगामी कार्रवाई सरकार की ओर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सचिव के तबादला आदेशों को विड्राल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed