{"_id":"679d2723d418baf3e40302b9","slug":"tipper-crushes-two-youths-from-bani-one-dead-kangra-news-c-95-1-ssml1021-163783-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टिपर ने रौंदे बणी के दो बराती युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टिपर ने रौंदे बणी के दो बराती युवक, एक की मौत
Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
मृतक पंकज कुमार की फाइल फोटो
परागपुर (कांगड़ा)। पंजाब के तलवाड़ा में बरात के साथ गए परागपुर के बणी के दो युवकों को एक टिपर ने रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, टिपर चालक मौके पर भाग गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बणी से एक बरात तलवाड़ा के लिए वीरवार रात को निकली थी, इसमें पंचायत के वार्ड नंबर 5 के दो युवक पंकज कुमार राणा (32) पुत्र जीवन ठाकुर और सोनू कुमार (33) पुत्र मगर सिंह भी शामिल थे।
तलवाड़ा पहुंचने पर ये युवक सड़क किनारे खड़े थे कि एक टिपर उन्हें रौंदता निकल गया। अन्य बरातियों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया। सोनू कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया है। बणी पंचायत के उपप्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि पंकज कुमार राणा की मौत से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां, माता-पिता छोड़ गए हैं। पंकज कुमार राणा एक कंपनी में काम करता था। सोनू का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। वह निजी कंपनी में कार्यरत हैं।