फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Till date no road has been found, patients are being transported in palanquin to the paved road.

Kangra News: आज तक सड़क नहीं हुई नसीब, पालकी में उठाकर पक्की सड़क तक पहुंचा रहे मरीज

Mon, 04 Mar 2024 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 04 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Till date no road has been found, patients are being transported in palanquin to the paved road.
जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली की पंचायत नाणा के वार्ड नंबर छह का वार्ड पारला बंडेरू आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों ने बताया कि आपातकाल में उन्हें मरीज को पालकी में डालकर एक किलोमीटर उठाकर पक्की सड़क तक पहुंचाना पड़ता है तब जाकर एंबुलेंस की सुविधा मिल पाती है। गांव में तकरीबन 35 घर हैं जिनको सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पंचायत घर बंडेरू से लेकर पारला बंडेरू तक वन विभाग की ओर से वर्ष 1980 में मार्ग निकाला गया था, लेकिन विडंबना है कि भाजपा और कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधियों को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी आजतक मार्ग पक्का नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जगदीश राणा, जीत सिंह, कुंजू राम, शोंकी राम, तिलक राज, बलविंदर, उत्तम सिंह, करनैल सिंह, शिव कुमार, सुरम सिंह, बरियाम, शेर सिंह, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, नितिन कुमार, कंचना देवी और हरबंस लाल आदि ने कहा कि बारिश होने पर बच्चों को कंधे पर बैठाकर स्कूल छोड़ना पड़ता है। कई बार बच्चे स्किड होकर गिर जाते हैं तो उनके स्कूल बैग सहित यूनिफार्म कीचड़ से लथपथ हो जाती है। उन्हें मकान बनाना मुश्किल हो गया है क्योंकि निर्माण सामग्री घर तक पहुंच नहीं पाती है। बुजुर्गों ने कहा कि हमें तो पक्की सड़क तक गए भी काफी साल बीत गए हैं। पक्की सड़क की आस में अब हमारी आंखें भी पत्थरा गई हैं।
विज्ञापन

गांवववासियों ने कहा कि पिछली सरकार में पूर्व विधायक रहे अर्जुन सिंह को भी मार्ग बारे अवगत करवाया गया था लेकिन कोई हल न हुआ। अब मौजूदा सरकार में मंत्री चंद्र कुमार को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने एकजुट होकर निर्णय लिया है कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले मार्ग पक्का न हुआ तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। किसी भी पार्टी को वोट नहीं डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी प्रतिलिपियां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मंत्री चंद्र कुमार और जिलाधीश को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed