फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tikri's Rishabh becomes an officer in the Navy

Kangra News: टिक्करी के ऋषभ नौसेना में बने अधिकारी

Thu, 23 Oct 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tikri's Rishabh becomes an officer in the Navy
ऋषभ धीमान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लंबागांव (कांगड़ा)। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो मुश्किलें भी रास्ता दे देती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है लंबागांव खंड के टिक्करी गांव के ऋषभ धीमान ने। बचपन से ही नौसेना में अधिकारी बनने का सपना संजोए ऋषभ ने अपने हौसले और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। साल 2005 में जब ऋषभ 13 वर्ष के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया। जीवन में आई इस बड़ी विपत्ति के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने को साकार करने का संकल्प लिया। कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए उन्होंने वर्ष 2011 में भारतीय नौसेना में भर्ती होकर अपने सफर की शुरुआत की। मेहनत और दृढ़ निश्चय के बल पर 14 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद ऋषभ ने कमीशन पास कर नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। ऋषभ धीमान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता बनीता और पत्नी नेहा को दिया है। उनका कहना है कि अगर कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो बड़ी से बड़ी बाधाएं भी आड़े नहीं आतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed