{"_id":"6a71d1db31878593fa073dfd","slug":"three-youths-arrested-with-790-grams-of-heroin-two-scooters-seized-kangra-news-c-95-1-kng1004-248518-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 7.90 ग्राम हेरोईन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, दो स्कूटी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 7.90 ग्राम हेरोईन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, दो स्कूटी जब्त
Wed, 05 Aug 2026 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में 7.90 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने दो स्कूटियां भी जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने टांडा क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी चालक को रोककर तलाशी ली। स्कूटी की डिक्की से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी मुकुल सल्गोत्रा (18) निवासी गुढ़ा कलां, जिला पठानकोट (पंजाब) को गिरफ्तार कर स्कूटी कब्जे में ले ली है।
वहीं, दूसरे मामले में जवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर ज्वांवाला रेलवे स्टेशन के पास एक स्कूटी की तलाशी ली। डिक्की से 0.90 ग्राम चिट्टा, नशा सेवन में प्रयुक्त इंजेक्शन, फॉयल पेपर और अन्य सामग्री बरामद हुई। इस मामले में विनय कुमार (38) और अजय कुमार (34) निवासी राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर स्कूटी जब्त की गई है।