{"_id":"66ddf4bfe01fbbfa100ada04","slug":"three-students-of-raja-ka-talab-won-gold-in-wrestling-kangra-news-c-95-1-ssml1020-146364-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राजा का तालाब के तीन छात्रों ने कुश्ती में जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राजा का तालाब के तीन छात्रों ने कुश्ती में जीते स्वर्ण
Mon, 09 Sep 2024 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब के खिलाड़ियों ने फतेहपुर जोन स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के पहलवानों ने कुश्ती स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्कूल के छात्र शिव कुमार ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
वहीं, ऋतिक ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जिससे स्कूल की खुशी और बढ़ गई। 65 किलोग्राम भारवर्ग में आकाश ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपने दबदबे को कायम रखा। आकाश गत दो वर्षों से राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है। इन शानदार प्रदर्शन के आधार पर, तीनों खिलाड़ियों का जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। प्रधानाचार्य डाॅ. इंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसका श्रेय अध्यापक राजीव चंबियाल, जतिंदर शर्मा, सुरिंदर शर्मा और कोच मनीष को दिया।