फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thousands of trees will be cut for airport expansion: Rajneesh

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में होगा हजारों पेड़ों का कटान : रजनीश

Fri, 05 Sep 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:33 AM IST
विज्ञापन
Thousands of trees will be cut for airport expansion: Rajneesh
कांगड़ा। एयरपोर्ट विस्तारीकरण में हजारों पेड़ों का कटान किया जाना है जिसका हिमाचल प्रदेश के वातावरण पर जो कुप्रभाव पड़ेगा, शायद इसकी जानकारी मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को नहीं है। पिछले दिनों सर्वोच्च न्यायालय की ओर से की गई टिप्पणी कि यदि नहीं संभले तो हिमाचल प्रदेश का अस्तित्व विलुप्त हो जाएगा, उसे भी मुख्यमंत्री नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। यह बात भाजपा कांगड़ा जिला उपाध्यक्ष और गगल हवाई अड्डा विस्तार प्रभावित कमेटी के अध्यक्ष रजनीश मोना ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो आपदा आ रही है, उसकी चिंता किए बिना प्रदेश के मुख्यमंत्री बिहार चुनावों में और गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में मस्त दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की जनता के पैसों को पानी की तरह एयरपोर्ट विस्तार के लिए बहा रहे हैं। जो भूमि विस्थापित होने वाले लोगों को जिला प्रशासन द्वारा आवंटित की जा रही है, वहां के स्थानीय लोगों को पंचायत की ओर से भूमि न देने पर आपत्तियां जिला प्रशासन को भेजी गई थीं। जो भूमि आवंटित करने के लिए चुनी गई थी, वह भूमि खड्ड, नालों व पहाड़ियों पर दी जा रही है, जो कि मौजूदा हालातों में पानी के बहाव से बह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed