फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Those who lost due to internal sabotage and betrayed will be expelled from the party.

Kangra News: ‘भाजपा भितरघात से हारी, नूरपुर में गद्दारी करने वाले होंगे पार्टी से बाहर’

Wed, 20 May 2026 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Those who lost due to internal sabotage and betrayed will be expelled from the party.
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आयोजि
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी के भितरघातियों के कारण हार का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी से गद्दारी करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार को नूरपुर क्षेत्र में जिला परिषद के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने यह बात कही।
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने बिना किसी का नाम लिए पार्टी के ही एक प्रभावशाली नेता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को भाजपा ने इतना मान-सम्मान दिया और कई ऊंचे पदों पर बैठाया, उसी ने चोरी-छिपे घरों में जाकर और फोन कर समर्थकों को भाजपा के बजाय कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को कहा। इतना ही नहीं भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ अपने समानांतर जिला परिषद प्रत्याशी भी उतार दिए।
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने कहा कि क्षेत्र में होने वाली ऐसी सभी गुप्त बैठकों की जानकारी ऑन रिकॉर्ड है और भाजपा के कैमरे उन भितरघातियों पर लगे हुए हैं। यह अजीब बात है कि वे दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी का प्रचार करते हैं, लेकिन अपने गृह क्षेत्र नूरपुर में प्रत्याशियों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं होता। इस अनुशासनहीनता और गद्दारी की पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेज दी गई है। चुनाव संपन्न होते ही सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को इन भितरघातियों पर कड़ा एक्शन लेने और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने के लिए मजबूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed