{"_id":"614ccf328ebc3efb4e59a890","slug":"thieves-fearless-in-jasur-broke-showroom-locks-for-the-second-time-in-15-days-kangra-news-sml384923355","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसूर कस्बे में 15 दिन में दोपहिया शोरूम के दोबारा ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसूर कस्बे में 15 दिन में दोपहिया शोरूम के दोबारा ताले तोड़े
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। व्यापारिक कस्बे जसूर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर बेखौफ हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम। बुधवार रात जसूर के जाच्छ में 15 दिन के भीतर दूसरी बार चोरों ने दोपहिया शोरूम के तालेे तोड़ डाले। शातिर सर्विस स्टेशन में खड़ी स्कूटी को लेकर 50 मीटर तक एनएच तक ले गए, लेकिन स्कूटी स्टार्ट न होने के कारण उसे वहीं पर छोड़ कर चले गए। शातिर इस दौरान वहां रखी पिछली बार की अपनी रॉड साथ ले गए। हालांकि पुलिस को वहां पर एक सेंट्रो कार का छल्ला मिला है।
बताते चलें कि 2 दिन पहले नूरपुर के बागनी में एक नई बाइक को शातिर घर से उड़ा ले गए। वहीं पिछले दिन जसूर के मारुति के क्लासिक शोरूम में भी चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की है। गनीमत यह रही कि वहां रखे चौकीदार के जागने पर वह कारों से निकाली गई बैटरियों को साथ ले जाने में सफल न हो पाए। इसके अलावा दो दिन पहले नूरपुर के चौगान में भी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया था। जबकि जसूर स्थित पीएचसी में एक माह के भीतर चोरों ने तीसरी बार ताले तोड़ने की वारदात सामने आई है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार पीएचसी जसूर में पहली बार तीन कमरों के ताले तोड़े थे। इसके अलावा शातिरों ने छह दिन पहले कस्बे की पांच दुकानों तालेे तोड़ दिए थे।
यही नहीं, प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने बताया कि 10 दिनों में 6 बसों से बैटरी और एक स्टेपनी पर भी चोरों द्वारा हाथ साफ कर दिया गया है। कस्बे के दुकानदारों डॉ. अशोक शर्मा, बलदेव पठानिया, सुधीर महाजन, अतुल महाजन, नंदू शर्मा, रॉकी महाजन, विजय कुमार, राजीव नैयर, अंकित वर्मा आदि का कहना है कि खड्डों किनारे बन रहीं झुग्गियों की भी पुलिस व स्थानीय पंचायत जांच करे व इनका रिकॉर्ड रखे। इसके अलावा इन लोगों ने प्रशासन से धमेटा चौक से कांगड़ा बैंक व गंगथ रोड तक जगह-जगह सीसीटीवी लगाए जाने की मांग की है। जसूर व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान राजू महाजन ने पुलिस प्रशासन को कस्बे में रात्रि गश्त को अधिक पुख्ता व रात्रि नाके लगाए जानेे की मांग भी की है।
विज्ञापन
पुलिस बोली-बढ़ाएंगे पेट्रोलिंग
डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने कहा कि कस्बे में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और कस्बे के व्यापार मंडल व पंचायत से मिलकर कस्बे में चौकीदार व्यवस्था रखने की बात की जाएगी। इसके अलावा कस्बे के व्यापारी वर्ग से अपने परिसरों में रात्रि लाइट व्यवस्था व जिनके पास सीसीटीवी कैमरे हैं, उनका फोकस सड़क की तरफ रखने का आग्रह किया जाएगा।