फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There will be no operations in Dharamshala hospital after 31st May

Kangra News: 31 मई के बाद धर्मशाला अस्पताल में नहीं होंगे ऑपरेशन

Sat, 23 May 2026 12:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
There will be no operations in Dharamshala hospital after 31st May
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में 31 मई के बाद कुछ समय के लिए ऑपरेशन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की छत की मरम्मत का निर्णय लिया है। बरसात के दौरान ओटी की छत से पानी टपकने की समस्या सामने आई थी जिससे संक्रमण फैलने और मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मरम्मत करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओटी की छत काफी समय से जर्जर हालत में है। कई बार हल्की बारिश के दौरान भी नमी और रिसाव की शिकायतें सामने आईं। ऑपरेशन थियेटर में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण सबसे अहम होता है। इसलिए मरम्मत कार्य पूरा होने तक ऑपरेशन रोकना जरूरी कदम माना गया है। 31 मई को आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही डीसी से अनुमति लेने के बाद छत का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने मरम्मत कार्य को लेकर जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। केवल आपातकालीन स्थिति में ही गर्भवती महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी की जाएगी। इसके लिए किसी अन्य स्थान पर ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल में सोमवार को ऑर्थो, मंगलवार को गायनी और ईएनटी, बुधवार को सर्जरी और नेत्र, वीरवार को गायनी, शुक्रवार को सर्जरी और शनिवार को नेत्र और अन्य आपात ऑपरेशन किए जाते हैं। ऐसे में मरीजों को लंबा इंतजार या टांडा सहित निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ सकती है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से सहयोग की अपील की है।

ऑपरेशन थियेटर की छत का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मरीजों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बरसात के मौसम से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मरम्मत के दौरान ऑपरेशन बंद रहेंगे। केवल आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन किए जाएंगे। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed