फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There will be no hue and cry for water, five projects worth Rs 55 crore are being prepared

Kangra News: पानी के लिए नहीं मचेगा हाहाकार, 55 करोड़ से पांच परियाजनाएं हो रहीं तैयार

Tue, 13 Feb 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
There will be no hue and cry for water, five projects worth Rs 55 crore are being prepared
धर्मशाला। जिले में जल्द ही पेयजल का संकट खत्म होगा। जलशक्ति विभाग ने अमरुत योजना (अटल मिशन फोर रिजुवनेशन एंड ट्रांसफोरमेशन) के तहत पांच विभिन्न योजनाओं के जीर्णोद्धार और संवर्धन का कार्य शुरू कर दिया है। अटल मिशन कायाकल्प और परिवर्तन भारत सरकार की शहरी क्षेत्र की एक परियोजना है। इस योजना के तहत बैजनाथ, पालपमुर, नगरोटा बगवां और कांगड़ा चार विधानसभा क्षेत्रों में 55 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपये की लागत से पानी के तीन तालाब निर्मित किए जा रहे हैं। इसमें कांगड़ा के गुप्ता गंगा और पालमपुर के न्यूगल में निर्माणाधीन तालाब का कार्य इस मार्च माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि नगरोटा बगवां के मटयारी में निर्माणाधीन तालाब का कार्य जून 2024 में पूरा होगा। निर्माण एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बैजनाथ विस क्षेत्र के तहत बैजनाथ-पपरोला के लिए 44.42 करोड़ रुपये और पालमपुर विस क्षेत्र के तहत अवाह फेज के लिए 10.10 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। जिसके लिए प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी है। जबकि शेष औपचारिकताओं को शीघ्र पूरी करने का कार्य चला हुआ है। मौजूदा पेयजल स्कीमों का जीर्णोद्धार और संवर्धन कर पेयजल आपूर्ति और भंडारण क्षमता को बढ़ाने तथा पुरानी पेयजल पाइपों का बदलने का कार्य किया जाएगा। ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो।
विज्ञापन

बयान-



अमरुत योजना के तहत पांच पेयजल योजनाओं के जीर्णोद्धार और संवर्धन हो रहा है। तीन जगह तालाब का कार्य शुरू हो चुका है। जबकि दो जगह पेयजल योजनाओं का जीर्णोद्धार और संवर्धन होना है। करीब 55 करोड़ रुपये इन योजनाओं पर व्यय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग, धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed