{"_id":"667218ed46b0e4b8bd04f994","slug":"there-is-an-atmosphere-of-happiness-in-dehra-over-the-decision-to-open-sp-and-se-offices-kangra-news-c-95-1-ssml1008-137885-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एसपी और एसई कार्यालय खोलने के फैसले देहरा में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एसपी और एसई कार्यालय खोलने के फैसले देहरा में खुशी का माहौल
Wed, 19 Jun 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में देहरा में लोक निर्माण विभाग के एसई (अधीक्षण अभियंता) कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी) खोलने की स्वीकृति से लोगों में खुशी की लहर है। कांगड़ा जिला में यह तीसरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय होगा। अभी धर्मशाला और नूरपुर में ही एसपी कार्यालय हैं।
हालांकि लोगों को देहरा में जिला की मांग के लिए अभी इंतजार करना होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय खुलने से पंजाब के साथ लगते क्षेत्रों में अवैध खनन और नशे के कारोबार पर रोक लग सकेगी। साथ लोगों को एसपी कार्यालय तक पहुंचने के लिए करीब 60 से 100 किमी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब लोगों को एसपी देहरा में ही उपलब्ध हो जाएंगे। इसके अलावा देहरा में एसई कार्यालय खोलने के कैबिनेट फैसले से सड़कों और दूसरे विकास कार्यों की फाइलें मंजूरी के लिए नूरपुर नहीं जाएंगी। अब विकास कार्य की मंजूरी की फाइलें देहरा में खुलने जा रहे एसई कार्यालय में ही मंजूर हो जाएंगी। देहरा से नूरपुर का फासला करीब 90 से 100 किमी तक का है। इससे कई फाइलें लंबे समय तक नूरपुर में फंसी रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।