फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   theift in hospital

नगरोटा अस्पताल में फिर चोरी हुआ पर्स

Mon, 21 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Mon, 21 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
theift in hospital
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के सिविल अस्पताल में मरीजों के पैसे चोरी होने का सिलसिला जारी है। अस्पताल में चेकअप करवाने आई 61 मील की एक महिला के पर्स में से किसी ने 3 हजार रुपये निकाल लिए। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिला सुमनलता पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़ी थी।
विज्ञापन


 इसी दौरान किसी ने उसके पर्स से पैसे चुरा लिए। इसका पता उसे तब चला जब वह अस्पताल के बाहर दवाई लेने के बाद वह केमिस्ट को पैसे देने लगी। उसने देखा कि कंधे पर लटकाये बड़े पर्स में रखा एक छोटा पर्स गायब है, जिसमें रुपयों के अलावा एक कैंटीन कार्ड और एक पैन कार्ड भी रखा हुआ था।
विज्ञापन


उसने इस घटना के बारे में अस्पताल प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन रुपये निकालने वाला व्यक्ति मौका से फरार हो चुका था। इस महिला ने अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत तो की ही साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरे ने पैसे निकालने की सारी घटना कैद हो गई है। इसमें एक व्यक्ति इस महिला के पर्स से छोटा पर्स निकालते हुए दिख रहा है। पूर्व में भी इस अस्पताल में लोगों के रुपये निकालने की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं लेकिन पुलिस द्वारा यहां अपना एक कर्मचारी नियुक्त कर देने से इन घटनाओं पर विराम लग गया था। आज कोई पुलिस कर्मी न होने से यह घटना घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed