फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The winner of Badi Mali in Khaniyara will get one lakh rupees

Kangra News: खनियारा में बड़ी माली के विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये

Sun, 22 Mar 2026 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
The winner of Badi Mali in Khaniyara will get one lakh rupees
धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा से उनके आवास पर खनियारा के इंद्रुनाग मेले को नि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 15 गांव खनियारा में 28 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक इंद्रुनाग छिंज मेले को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। रविवार को मेला कमेटी की अहम बैठक कैप्टन ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
निर्णय लिया गया कि इस बार बड़ी माली के विजेता पहलवान को एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। अन्य मालियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को भी आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक के बाद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें मुख्यातिथि के रूप में मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। इस अवसर पर मेला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लव छेत्री, कैप्टन पुरुषोत्तम चंद, राकेश खरोटिया और सूबेदार जगदीश चंद सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटोला मैदान में प्लॉट चिन्हित, 20 से अधिक बुक
मेला कमेटी के प्रवक्ता देशराज पठानिया ने बताया कि खनियारा के पटोला मैदान में दुकानों के लिए प्लॉट चिन्हित किए जा चुके हैं। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को 20 से अधिक दुकानदारों ने प्लॉट बुक कर लिए हैं। मेले का शुभारंभ 27 मार्च को इंद्रुनाग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed