{"_id":"6af5c6dc55a6ee86ef0da2a2","slug":"property-worth-166-crore-recovered-in-cases-of-theft-and-housebreaking-kangra-news-c-95-1-kng1004-265659-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चोरी और गृहभेदन के मामलों में 1.66 करोड़ की संपत्ति बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चोरी और गृहभेदन के मामलों में 1.66 करोड़ की संपत्ति बरामद
Fri, 13 Nov 2026 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
साइबर ठगी के 19.50 लाख रुपये भी लौटाए, इस माह 29 लाख की संपत्ति जब्त करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में चोरी, गृहभेदन और साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद की है। वर्ष 2026 में चोरी और गृहभेदन के विभिन्न मामलों में 96.72 लाख रुपये, जबकि चोरी के अन्य मामलों में 69.67 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है। वहीं, इस माह 29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने के आदेश पारित करवाए गए हैं। पालमपुर में साइबर ठगी के एक मामले में 19.50 लाख रुपये की राशि भी वापस रिकवर की गई है। वीरवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में एसपी कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी पुलिस उपमंडल अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण, नशा तस्करी से जुड़े मामलों में वित्तीय जांच, साइबर अपराध, यातायात प्रबंधन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई।
एसपी ने अवैध खनन और नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपराध रोकने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस के अनुसार, चोरी और गृहभेदन से जुड़े मामलों में लंबित मामलों का प्रतिशत मात्र 22 फीसदी है। इस मामले में जिला कांगड़ा प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। बैठक में एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।