{"_id":"687d4208b01f4a1ce8058cb9","slug":"the-water-level-in-pong-dam-has-increased-by-four-feet-in-the-last-nine-days-kangra-news-c-95-1-kng1004-186841-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पौंग बांध में पिछले नौ दिन में चार फीट तक बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पौंग बांध में पिछले नौ दिन में चार फीट तक बढ़ा जलस्तर
Mon, 21 Jul 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। पिछले नौ दिन में पौंग बांध का जलस्तर चार फीट तक बढ़ गया है। रविवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार पौंग बांध का जलस्तर 1330.25 फीट आंका गया है, जबकि 11 जुलाई को जलस्तर 1326 फीट दर्ज किया गया था। जलस्तर का खतरे का निशान 1390 फीट रखा गया है। पूर्व में 1390 फीट के आंकड़े को छू जाने के साथ ही बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाता रहा है। रविवार को पौंग बांध में 22345 क्यूसेक पानी आया, जबकि 17315 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
कम मात्रा में पानी छोड़ने के निर्देश
विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि वे जनता से संपर्क बनाए हुए हैं। वहीं, बीबीएमबी को सरकार ने एकदम पानी छोड़ने के बजाय लगातार और थोड़ा-थोड़ा पानी बांध से छोड़ने के आदेश पहले ही जारी किए हुए हैं। प्रशासन भी जनता और बीबीएमबी से संपर्क बनाए हुए हैं। हर रोज जिस मात्रा में बांध में पानी आ रहा है, उसे देखते हुए बांध से पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है।
ब्यास नदी के किनारों पर न जाएं लोग : एसडीएम
एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती का कहना है कि लोगों के साथ प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए है। ब्यास नदी के किनारे न जाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों से आग्रह है कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।