फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The ultra run event could not move forward beyond discussion

Kangra News: चर्चा से आगे नहीं बढ़ पाया अल्ट्रा रन इवेंट

Mon, 23 Jun 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The ultra run event could not move forward beyond discussion
धर्मशाला। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रस्तावित धर्मशाला अल्ट्रा रन इवेंट चर्चा से आगे नहीं बढ़ पाया। इस आयोजन को पर्यटन विभाग की ओर से क्षेत्र के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए किया जाना था। इसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। पर्यटन सीजन के दौरान इसे करवाने की योजना विभाग की ओर से बनाई गई थी, लेकिन अब बरसात शुरू होने के चलते इसके आयोजन पर संशय बन गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से जिला कांगड़ा को प्रदेश पर्यटन राजधानी घोषित किया है। इसको लेकर विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर भी प्रारूप तैयार किए गए। पौंग झील में शिकारा, मोटर-पैडल बोट और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को अप्रैल से शुरू किए जाने की बात विभाग की ओर से कही जा रही थी। अब बरसात भी शुरू हो गई है लेकिन अभी तक इसका संचालन भी नहीं शुरू किया जा सका है। वहीं, उपमंडल देहरा में देहरा फेस्ट का आयोजन भी सिरे नहीं चढ़ पाया। इसके आयोजन को बजट भी उपलब्ध करवाया गया था।
विज्ञापन

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई योजनाओं के सिरे नहीं चढ़ पाना कांगड़ा के पर्यटन राजधानी की घोषणा पर भी सवालिया निशान उठा रहे हैं। उधर, जब इस बारे जिला पर्यटन विकास अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed