फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The tragedy has no effect on tourist traffic

Kangra News: त्रासदी का पर्यटकों की आवाजाही पर नहीं असर

Fri, 27 Jun 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The tragedy has no effect on tourist traffic
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती खनियारा के सोकणी द कोट में मनूणी खड्ड में बुधवार को हुई त्रासदी का पर्यटकों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है। वीरवार को भी धर्मशाला-मैक्लोडगंज क्षेत्र में करीब 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। साथ ही होटल कारोबारियों की ओर से भी पर्यटकों को सुरक्षित माहौल होने को लेकर आश्वस्त किया जा रहा है। मैक्लोडगंज में आगामी माह 6 जुलाई को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिवस के चलते क्षेत्र में पर्यटकों की रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को मनूणी खड्ड में बारिश के बाद आई बाढ़ में निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट के मजदूरों के बहने के बाद बाहरी राज्यों के पर्यटकों की ओर से होटल कारोबारियों से संपर्क साधा जा रहा है। इसमें कारोबारी भी उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी दे रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों और आवाजाही के अन्य साधन बिलकुल सुरक्षित हैं। साथ ही होटलों में ठहरे पर्यटकों को भी खड्डों, नदी-नालों से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि पर्यटकों को क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर जिला प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। मनूणी खड्ड में हुए हादसे का असर अभी पर्यटन कारोबार नहीं है। धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिवस के चलते भी देश सहित विदेशों से पर्यटक पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed