{"_id":"6abac66f558b40445602d3ca","slug":"the-tourism-business-could-gain-momentum-this-weekend-kangra-news-c-399-dsl1017-531395-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इस वीकेंड पर्यटन कारोबार को मिल सकती है रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इस वीकेंड पर्यटन कारोबार को मिल सकती है रफ्तार
Tue, 29 Sep 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में इस सप्ताह के दौरान पर्यटन कारोबार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार के सार्वजनिक अवकाश और उसके साथ शनिवार-रविवार के सप्ताह (वीकेंड) का संयोग बनने से होटलों में ऑक्यूपेंसी में इजाफे की संभावना है। स्थिति यह है कि आगामी लंबे वीकेंड को देखते हुए धर्मशाला और मैक्लोडगंज के प्रमुख होटलों में पर्यटकों सहित अन्य राज्यों के स्टूडेंट ग्रुपों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
होटल कारोबारियों के अनुसार मानसून की विदाई के साथ अब मौसम सुहावना और साफ हो चुका है। ऐसे में मैदानी व अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी धौलाधार की हसीन वादियों में सैर-सपाटे के लिए पहुंच रहे हैं।
पिछले कुछ समय से मंदी और उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे पर्यटन उद्योग के लिए तीन दिवसीय वीकेंड किसी संजीवनी से कम नहीं माना जा रहा है। विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों और कॉलेजों के छात्र दलों की ओर से करवाई जा रही अग्रिम बुकिंग से कारोबारियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आगामी वीकेंड में अन्य राज्यों से यहां घूमने आने वाले स्टूडेंट ग्रुपों की ओर से होटलों में खासी एडवांस बुकिंग करवाई गई है। गांधी जयंती की छुट्टी और वीकेंड साथ होने के कारण आने वाले पूरे सप्ताह में बेहतर होटल कारोबार रहने की पूरी उम्मीद है। -विवेक महाजन, महासचिव, होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन, धर्मशाला