फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The thugs did not even feel pity on the dhaba owner, they cooked food for 100 people and then defrauded them.

Kangra News: ठगों को ढाबे वाले पर भी तरस नहीं आया...100 लोगों का खाना बनवाया फिर चूना लगाया

Tue, 09 Apr 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The thugs did not even feel pity on the dhaba owner, they cooked food for 100 people and then defrauded them.
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में एक ढाबा संचालक को शातिरों ने नए ही तरीके से ठगी का शिकार बनाया। शातिर ने खुद को सेवा का अधिकारी बताकर ढाबा संचालक को 100 लोगों के लिए खाना बनाने का ऑर्डर दिया और इसके बदले में अधिक राशि आने की बात कहकर ढाबा संचालक से अपने खाते में 20,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का एहसास होने पर ढाबा संचालक ने पुलिस साइबर थाना धर्मशाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय धर्मशाला में पेश आए ताजा मामले में सिविल लाइन में चल रहे ढाबे में शातिरों ने सेना के अधिकारी बताकर ठगी की है। इसमें उन्होंने सैनिक रेस्ट हाउस धर्मशाला में ढाबा संचालक को 100 लोगों का खाने का आर्डर कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने ढाबा संचालक को कुल बने अमाउंट से 24 हज़ार अधिक पैसों का फ्रॉड मैसेज अकाउंट में पैसे डालने का भी भेज दिया। इसके बाद शातिरों ने संचालक को गलती से अतिरिक्त पैसे भेजने की बात कहते हुए अपने अकाउंट में पैसे मंगवा लिए। इस पर संचालक ने पांच-पांच हजार करके 20 हजार के करीब राशि जमा करवा दी, इतने में अपना अकाउंट चैक करने पर पाया कि उसमें पैसे आए ही नहीं है। इसी दौरान ढाबा संचालक और उनके कर्मी 100 लोगों का खाना तैयार करके रेस्ट हाउस में पहुंच भी गए। जहां पर उन्हें पता चला कि वहां पर कोई भी कार्यक्रम नहीं चल रहा है और यहां से कोई ऑर्डर भी उन्हें जारी नहीं किया गया है। इस पर ठगी का एहसास होने पर ढाबा संचालक नोर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला में पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन





सरकारी महिला कर्मचारी ने गंवाए छह लाख

जिला मुख्यालय धर्मशाला की ही एक सरकारी महिला कर्मचारी को ऑनलाईन ट्रेडिगं के नाम पर मात्र छह दिनों में ही साढ़े चार लाख से अधिक की राशि का चूना लगाया गया है। महिला ने एक हज़ार के बदले 1,300 रुपये मिलने के बाद दो अप्रैल के बाद लगभग 16 ट्रांजेक्शन के माध्यम से शातिरों के अकाउंट में चार लाख 60 हजार रुपये जमा करवा दिए। जबकि ऑनलाइन ट्रेडिंग के शातिर मात्र उन्हें डैशबोर्ड में ही पैसे दिखाते रहे। महिला कर्मचारी को ठगी का एहसास होने पर नोर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऑनलाइन ट्रेडिंग और ढाबा संचालक के साथ भी ठगी का मामला सामने आया है। उक्त मामलों के हर पहलू की छानबीन की जा रही है, जबकि शातिरों के अकाउंट फ्रीज करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले शातिरों से सजग रहने की अपील की है।
प्रवीण धीमान, एएसपी, साइबर थाना धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed