फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The roof of the Dharamshala hospital's IPD block will soon be repaired.

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक की शीघ्र सुधरेगी छत

Sat, 26 Sep 2026 02:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The roof of the Dharamshala hospital's IPD block will soon be repaired.
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के आईपीडी ब्लॉक की जर्जर और खस्ताहाल छत को बदलने का रास्ता साफ हो गया है। 49 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया संपन्न होते ही छत की मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से लंबे समय से छत से हो रही लीकेज और कमरों में सीलन की समस्या से मरीजों, तीमारदारों तथा अस्पताल प्रशासन को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आईपीडी ब्लॉक की मौजूदा छत कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। छत पर जगह-जगह झाड़ियां और पौधे उग आए हैं। हाल ही में छत से सीमेंट गिरने की घटनाएं भी सामने आई थीं। अब पुरानी छत को पूरी तरह हटाकर नई टिन की चादरें बिछाई जाएंगी। भवन की रेट्रोफिटिंग का कार्य भी किया जाएगा जिससे न केवल सीलन और टपकते पानी की समस्या दूर होगी बल्कि दशकों पुराने इस ढांचे को नई मजबूती भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अस्पताल प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग के पास 49 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी गई है। अब विभाग की ओर से औपचारिकताएं पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला

विभाग की ओर से टेंडर लगाया गया है और मंगलवार को टेंडर खोला जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब दो हफ्ते का समय लगाता है। इसके बाद छत बदलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -चंद्रशेखर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed