Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traffic affected due to a truck breakdown at Sheela Chowk

Kangra News: शीला चौक पर ट्रक खराब होने से यातायात प्रभावित

Tue, 17 Nov 2026 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 17 Nov 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
Traffic affected due to a truck breakdown at Sheela Chowk
शीला चौक में चौराहे पर खराब पड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : udhampur news
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते शहर में सोमवार को दिनभर वीवीआईपी मूवमेंट रही। इसी व्यस्तता के बीच दोपहर बाद शीला चौक पर इंडियन ऑयल का एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो गया। व्यस्त चौराहे पर भारी वाहन के खड़े हो जाने से मार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने से रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी ताकि वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही में कोई बाधा न आए और लोगों को भी ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े। पुलिस कर्मी वैकल्पिक व्यवस्था कर वाहनों को सुचारु रूप से निकालते रहे। हालांकि, देर शाम तक खराब हुए ट्रक को सड़क से नहीं हटाया जा सका था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed