{"_id":"6813d0abe093eb69a004cb8b","slug":"the-mining-mafia-fled-before-the-police-team-arrived-kangra-news-c-95-1-kng1004-175439-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुलिस टीम पहुंचने से पहले भागा खनन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुलिस टीम पहुंचने से पहले भागा खनन माफिया
Fri, 02 May 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 02 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत वीरवार को प्रशासन की ओर से कार्रवाई अमल में लाने से पहले खनन में जुटे आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। जानकारी के अनुसार कुछ लोग खन्नी क्षेत्र के कुड्डी, मैरा और बिल्ला टाल नाला क्षेत्र में जेसीबी और टिपर अवैध खनन में जुटे हुए थे। जैसे ही प्रशासन को इस में बारे सूचित किया तो प्रशासन की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई लेकिन प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी भागने में कामयाब हो गए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की जाए।
- अवैध खनन की सूचना मिलने पर वीरवार को पुलिस दल ने क्षेत्र में दबिश दी लेकिन खनन में जुटे आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
-विशाल वर्मा, डीएसपी नूरपुर
विज्ञापन
- अवैध खनन की सूचना मिलने पर वीरवार को पुलिस दल ने क्षेत्र में दबिश दी लेकिन खनन में जुटे आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
-विशाल वर्मा, डीएसपी नूरपुर