{"_id":"6914e62a5d6187dd610ae371","slug":"the-greenery-of-chinar-will-dominate-the-streets-of-smart-city-kangra-news-c-95-1-kng1002-205462-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर छाएगी चिनार की हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर छाएगी चिनार की हरियाली
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में जल्द चिनार के पौधे रोपे जाएंगे। इससे शहर की सुंदरता और निखरेगी। स्मार्ट रोड के किनारे 25-30 चिनार के पौधे रोपने की योजना है। इससे धर्मशाला शहर और भी आकर्षक बनेगा। इस कार्य बुधवार से शुरू हो चुका है। चिनार एक खूबसूरत पर्णपाती पेड़ है, जिसे कश्मीर घाटी की पहचान और सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है। इसके बड़े और चौड़े पत्तों के कारण इसे प्लांटेनस ओरिएंटेल्स भी कहा जाता है। शरद ऋतु में इसके पत्ते सुनहरे, नारंगी और लाल रंग में बदल जाते हैं, जो इसे और भी आकर्षक बना देते हैं। मुगल शासकों के समय में कश्मीर में ऐसे पौधों को बढ़ावा दिया गया था। यह कश्मीर के प्रमुख उद्यानों जैसे निशात और शालीमार बाग का हिस्सा हैं। अब ये चिनार के पौधे धर्मशाला में भी शहरवासियों को देखने को मिलेंगे।
स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से स्मार्ट रोड के किनारे चिनार के पौधे रोपने के लिए कई स्थानों पर जगह छोड़ी गई है। इनमें एसपी कार्यालय, लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड कार्यालय के सामने विशेष स्थान बनाए गए हैं। पौधों का संरक्षण भी स्मार्ट सिटी प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। ग्रीन मिशन के तहत इन पौधों से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इन पौधों से छाया भी मिलेगी। इस पहल से धर्मशाला का वातावरण और भी हरा-भरा और स्वच्छ बनेगा।
- स्मार्ट रोड के किनारे कई जगह सजावटी और सुंदर पौधे लगाने के लिए जगह छोड़ी गई थी, जहां अब पौधे रोपे जा रहे हैं। स्मार्ट रोड के किनारे 25 से 30 चिनार के पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
- केवल शर्मा, सहायक अभियंता, स्मार्ट सिटी धर्मशाला